Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022 सिरोही नगर पालिका भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस तरह करें आवेदन

Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022  सिरोही नगर पालिका भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस तरह करें आवेदन: सिरोही नगर पालिका भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है सिरोही नगर पालिका भर्ती के तहत नगर पालिका और नगर परिषद के पदों पर भर्ती की जा रही है मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2022 देश के अंतर्गत लागू इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वायत शासन विभाग राजस्थान सरकार के द्वारा जारी मार्गदर्शिका के अनुसार सिरोही नगर परिषद नगर पालिका में अलग-अलग प्रकार के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है इसके लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन मांगे गए हैं सिर में नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन 10 जून 2022 से 24 जून 2022 को शाम 5:00 बजे तक किए जा सकते हैं भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा, एप्लीकेशन फीस व अन्य संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन अवश्य देख लें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here

Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022 Vacancy Details

Post NameTotal Post
वरिष्ठ तकनीकी सहायक06
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री/डिप्लोमा)13
लेखा सहायक07
MIS मैनेजर07
शहरी रोजगार सहायक16
Total Post49

Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022 Age Limit

सिरोही नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक रखी गई है आयु की गणना 1 जून 2022 के अनुसार की जाएगी इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022 Application Fees

सिरोही नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022 Education Qualification

Post Nameशैक्षणिक योग्यता
वरिष्ठ तकनीकी सहायकसिविल अभियांत्रिकी में स्नातकोत्तर / स्नातक डिग्री
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री)सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिप्लोमा)सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा
लेखा सहायकबी.कॉम / सी. ए. इन्टरमिडियेट (आई.पी.सी.) / ICWA (इन्टर) / कम्पनी सेकेण्डरी (इन्टर)
MIS मैनेजरBCA
शहरी रोजगार सहायकस्नातक + RSCIT कोर्स उत्तीर्ण
MTS12th + RSCIT कोर्स उत्तीर्ण

Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022 Salary

Post Nameमानदेय प्रति माह
वरिष्ठ तकनीकी सहायक40000/-
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिग्री)30000/-
कनिष्ठ तकनीकी सहायक (डिप्लोमा)30000/-
लेखा सहायक25000/
MIS मैनेजर25000/-
शहरी रोजगार सहायक15000/-
Computer Operator (मशीन विथ मैन)8000/-

Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022 Selection Process

सिरोही नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए सिलेक्शन प्रोसेस के अंतर्गत अभ्यर्थी का सिलेक्शन डायरेक्ट प्रतिशत के आधार पर होगा इसमें किसी भी प्रकार की कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजन नहीं करवाए जाएंगे।

Sirohi Nagar Nigam Recruitment 2022 Terms (आवश्यक शर्तें)

  1. राज्य सरकार के द्वारा इन्दिरा गाँधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश इस विज्ञप्ति का भाग माने जायेगें।
  2. इस योजना का प्रशासनिक विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार है।
  3. इस योजनान्तर्गत उक्त संविदा पदों के वर्ग के वर्गीकरण एवं संविदा अनुबन्ध के संबंध में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार के द्वारा समय-समय पर जारी अधिसूचना/ आदेश / परिपत्र आदि के द्वारा प्रदत्त विभिन्न दिशा निर्देशों के तहत आरक्षण रोस्टर के अनुसार है।
  4. इच्छुक अभ्यर्थी को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जिसमें आवेदित पद का नाम, पिता / पति का नाम जाति मूल निवासी, आयु, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता स्थायी पता, वर्ग जिसके लिये आवेदन किया गया है. मोबाईल नम्बर, ई-मेल आईडी आदि का अंकन करते हुए तथा जाति. मूल निवासी आयु जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी पता, वर्ग तथा सन्तान संबंधी घोषणा-पत्र आदि सभी दस्तावजों की स्वय प्रमाणित सत्य प्रतिलिपि संलग्न करेगें। आवेदन पत्र का प्रारूप सिरोही जिले की ऑफिसियल वेबसाईट sirohi.rajasthan.gov.in पर भी देखा जा सकता है।
    5 उक्त संविदा सेवायें पूर्णतया अनुबंध पर आधारित है जिसकी अवधि वित्तीय 2022-23 वर्ष तक अर्थात् 31 मार्च, 2023 तक प्रथमतः प्रभावी होगी।
  5. यदि सेवायें संतोषप्रद नहीं रहती है तो अनुबंधित कार्मिक को कभी भी अनुबंध समाप्ति कर सेवा से पृथक कर दिया जावेगा।
  6. पदों की संख्या घटाई बढाई जा सकती है।
  7. आरक्षित वर्ग के लिये राज्य सरकार के नियमानुसार पद आरक्षित होगें एवं विशेष योग्यजन हेतु नियमानुसार आरक्षण देय होगा।
  8. 1 जनवरी 2023 को आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष मान्य होगी।
  9. किसी भी तरह का विवाद होने पर अन्तिम निर्णय जिला परियोजना समन्वयक सिरोही का मान्य होगा तथा किसी भी तरह के विवाद कि स्थिति में न्यायिक क्षेत्र श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय होगा।
  10. संविदा भर्ती पूर्णतया मैरिट पर आधारित होगी। इसके लिए साक्षात्कार का कोई प्रावधान नहीं है।
  11. संविदा अभ्यार्थियों के प्राप्त आवेदनों के आधार पर संविदा पदों की पदवार निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के आधार पर मैरिट तैयार की जावेगी तथा सफल / चयनित अभ्यार्थीयों से अनुबंध उन्हें आवंटित संबंधित निकाय द्वारा किया जावेगा।
  12. संविदा कनिष्ठ तकनीकी सहायक के पद हेतु 80 प्रतिशत पद डिग्रीधारियों से तथा 20 प्रतिशत पद डिप्लोमाधारियों से भरे जावेगें।
  13. एक अभ्यार्थी द्वारा केवल एक ही नगरीय निकाय में संविदा अनुबंध किया जावेगा अन्यथा सभी संविदा अनुबंध निरस्त कर दिये जायेगें।
  14. OBC प्रमाण पत्र आवेदन की अन्तिम दिनांक 30.06.2022 से एक वर्ष से अधिक पुराना मान्य नहीं होगा एवं EWS का प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु वैध ही मान्य होगा।
  15. शहरी रोजगार सहायक संविदा पद हेतु स्नातक + RSCIT उत्तीर्ण होना आवश्यक है परन्तु मैरिट लिस्ट का संधारण केवल स्नातक डिग्री के प्राप्तांक के आधार पर ही किया जावेगा RSCIT हेतु का कोई प्रावधान नहीं रखा जायेगा।
  16. संविदा भर्ती वरियता के आधार पर की जायेगी तथा पदवार सभी पदों के लिये कुल पदों की पृथक-पृथक कमशः 20 प्रतिशत पदों की प्रतीक्षा सूची तैयार की जावेगी।
  17. संविदा भर्ती हेतु कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है अर्थात् आवेदन निःशुल्क किया जायेगा।
  18. संविदा भर्ती किये जाने के उपरांत नगरीय निकायों का आवंटन जिला कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक सिरोही द्वारा पदवार वर्गानुसार लॉटरी से किया जावेगा।
  19. संविदा से भरे जाने वाले पदों की भर्ती सिरोही जिले की समस्त स्थानीय निकायों के लिये श्रीगंगानगर जिले की नगर परिषद् / नगर पालिकाओं संविदा पदों के लिये की जा रही है।
  20. आवेदक का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा।
  21. आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 24.06.22- सायं 5:00 बजे तक रहेगी।
  22. राजस्थान के अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षित पदों हेतु पात्र एवं उपयुक्त आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर इन पदों को नियमानुसार सामान्य प्रक्रिया से भरा जायेगा।
  23. महिला हेतु रिक्तियों का आरक्षण क्षैतिज प्रवर्गानुसार सामान्य महिला 20 प्रतिशत विधवा महिला 8 प्रतिशत एवं विवाह विधिन्न महिला 2 प्रतिशत होगा। महिला अभ्यार्थियों का आरक्षण उसके संबंधित प्रवर्ग में जिनकी वे महिला आवेदक है आनुपातिक रूप से समायोजित किया जावेगा।
  24. स्पष्टीकरण किसी वर्ग अनारक्षित पद, सामान्य वर्ग / अनुसूचित जाति, अन्य पिछडा वर्ग, अति पिछडा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की पात्र एवं उपयुक्त महिला आवेदक उपलब्ध नहीं होने पर उस पद को उसी वर्ग के पुरुष आवेदक से भरा जावेगा। विवाहित महिला आवेदक का अपने पिता का नाम, निवास स्थान एवं आय के आधार पर जारी अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछडा वर्ग का नॉन किमीलियर का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा पति के नाम एवं आय के आधार पर जारी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।

How To Apply Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन मय शैक्षणिक/जाति प्रमाण-पत्र आदि दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियों सहित दिनांक 10.06.2022 को प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 24.06.2022 को सांय 05:00 बजे तक कार्यालय समय में व्यक्तिश: अधोहस्ताक्षरकर्ता के माध्यम से आयुक्त, नगर परिषद्, सिरोही कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है अथवा इस कार्यालय की ई-मेल आई. डी. [email protected] पर भिजवा सकते है। इस आवेदन के सम्बन्ध में इच्छुक अभ्यर्थी के द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां आदि संलग्न की जावें ।विज्ञप्ति से संबंधित अन्य सूचाना/निर्देश नगर परिषद, सिरोही की बेवसाईट https://urban.rajasthan.gov.in/content/raj/udh/en/LSG/ulb/jodhpur-division/nagar-parishad-sirohi/home.html# पर प्राप्त की जा सकती है।

Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022 Important Links

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें Click Here

Sirohi Nagar Palika Bharti 2022 Form Start10/06/2022
Sirohi Nagar Palika Bharti 2022 Form End24/06/2022
Application FormClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join Whatsapp GroupClick Here

Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022 के लिए आवेदन कब तक भरे जाएंगे?

सिरोही नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए आवेदन फॉर्म 24 जून 2022 तक भरे जाएंगे।

Sirohi Nagar Palika Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

सिरोही नगर पालिका भर्ती 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की संपूर्ण प्रोसेस और एप्लीकेशन फॉर्म भर दिया गया है।

Leave a Comment

Join